Skip to main content

मामा का गिफ्ट - मेरी नयी साइकिल

 मामाजी ने मुझे नयी साइकिल दिलायी थी | क्योंकि मै आठवीं बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ पास हुआ था | वैसे तो मेरे प्रतिशत मेरे दोस्तों से थोड़े कम आये थे | और मै रो रहा था | लेकिन फिर भी मामाजी ने मुझे नयी साइकिल दिलायी | काली कलर की स्टाइलिश साइकिल |


 

मुझे अंदाज़ा नहीं था की मुझे नयी साइकिल दिलाने वाले है |  मामा बाहर से आये थे फिर मुझे बोला चल साथ में और मै साथ में चला गया मुझे लगा कुछ सामान लेने या फिर मुखर्जी चौक सब्ज़ी लेने के लिए साथ में लिया है | क्योकि कुछ भी सामान लाना होता मामा मुझे अक्सर साथ में लेकर जाते थे | फिर पास में ही साइकिल वाले की दुकान पर स्कूटर रोक दिया और बोला तुझे कौनसी साइकिल लेनी है देख ले | मेरी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा | क्योकि ये मेरी पहली नयी साइकिल होगी क्योकि पहले भी एक साइकिल मिली थी पर पुरानी वाली | दुकान वाले ने एक बुकलेट थमा दी उसमें अलग अलग साइकिल के फोटो थे | उस समय गियर वाली साइकिल मार्केट में मिलती थी पर इतना चलन शुरू नहीं हुआ था | और दूकान वाला भी नॉन गियर साइकिल के लिए बोल रहा था | की गियर  वाली साइकिल मत लो उसमे दिक्कतें बहुत आती है | 

मैंने फिर avon कंपनी की नॉन गियर साइकिल ही पसंद की, काली कलर की, मोटे टायर वाली, स्टाइलिश साइकिल जिसमे बॉटल लगाने का स्टैंड और एक प्लास्टिक की sipper वाली बॉटल भी साथ में लगी हुई आयी थी | वाह मजा आ गया था अब तो स्कूल खुलने पर नयी साइकिल लेकर स्कूल जाऊंगा | साइकिल में लॉक की चाबी का छल्ला, साइकिल साफ़ करने का कपडा लगा दिये थे | 

 लेकिन चिंता भी बढ़ गयी थी रात में बार बार नीचे जाकर साइकिल चेक कर रहा था की जगह पर है की नहीं? कही किसी ने चोरी तो नहीं कर ली | वैसे तो साइकिल अंदर ही रखता था | हां अंदर भी लॉक लगाकर रखता और चाबी अपने पास रखता कही कोई लेकर जाए और तोड़ कर लाये तो इसलिए ध्यान रखना पड़ता था लेकिन फुल मजे हो गए थे नयी साइकिल के कारण |  थैंक यू मामाजी             

Comments

Popular posts from this blog

मामाजी की कुछ अविस्मरणीय यादें

     Playing Benjo in the NCC Cultural Event NCC Parade Participated in the Delhi Republic Day Parade

VCR

यह बात उस समय की है | जब CD Player या फिर DVD Player का चलन नहीं था उस समय चलता था VCR VCR, एक बड़ा सा 6-7 किलो का भारी भरकम एक इलेक्ट्रॉनिक बक्सा होता था जिसमे रील वाली बड़ी वीडियो कैसेट लगती थी | मामाजी छुट्टियों में या फिर रविवार को बड़ा बक्सा थैले में स्कूटर के आगे रखकर लेकर आते थे | तो पता चल जाता था की आज VCR किराये पर आया हैं | आज हम पुरे दिन टीवी देख सकते है | इसका सेटअप करना और चलाना भी काफी मुश्किल होता था | शुरुआत के एक - दो घंटे तो सेटअप में ख़राब हो जाते थे कुछ कैसेट चलती फिर रील खर खर करती हुई अंदर हेड में अटक जाती फिर मामाजी वीसीआर खोलकर उलझी हुई रील को पैंसिल से गुमा गुमा कर वापिस सही से लगाते थे और रिमोट से आगे पीछे करते थे |  फिर सेटअप सही से होने के बाद टीवी पर वीडियो देखने का सिलसिला शुरू होता था | पहले शुरुआत होती थी शादियों के कैसेट्स से मामा की शादी की कैसेट, फिर मौसी की शादी की कैसेट | शादियों की कैसेट देख देखकर हम तो बोर हो जाते थे क्योकि बड़े लोग बार-बार पीछे कर करके देखते और हमारा कीमती समय खराब करते थे यू...

टूथब्रश

मामाजी का टूथब्रश से बहुत लगाव था | मामाजी दिन में खाना खाने के बाद और रात को खाना खाने के बाद टूथब्रश जरूर करते थे | ये उनकी आदत में था | टूथब्रश से जुड़ा एक किस्सा याद आ रहा है | मेरे दसवीं बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे | दसवीं बोर्ड के एग्जाम पेपर का टाइम दिन का रहता था| दिन में 3 बजे से पेपर शुरू होता था | और मेरा एग्जाम सेंटर गवर्नमेंट स्कूल अम्बामाता में आया था | मामा मुझे एग्जाम सेंटर पर छोड़ने के लिए लंच टाइम पर आते थे | यह सच में मेरे लिए बड़ी बात थी क्योंकि अपने काम को बीच में छोड़कर मुझे सेंटर पर छोड़ने के लिए आते थे कई बार में बोलता भी था की में ऑटो में चला जाऊंगा लेकिन वो कहते थे आते समय ऑटो में आ जाना | जाते समय कहा ऑटो के चक्कर में पड़ेगा | एक बार मामा ऑफिस से आने में थोड़ा लेट हो गए तो आते ही फटाफट खाना खाया फिर जल्दी जल्दी बात करते हुए ब्रश पर पेस्ट लगाके दन्त मंजन करने लगे | लेकिन जैसे ही पेस्ट मुँह में गया तो बोला की ये पेस्ट को क्या हो गया ये इतना कड़वा क्यों लग रहा? फिर फटाफट मुँह धोने लगे ध्यान से देखा तो पता चला की जल्द बाज़ी में उन्होंने टूथ पेस्ट की बजाय...