Skip to main content

गर्मी की छुट्टियाँ


हमारे स्कूल में दो महीने की गर्मी की छुट्टियाँ पड़ती थी |  मुझे स्कूल की गर्मी की छुट्टियाँ बहुत अच्छी लगती थी ज्यादातर गर्मी की छुट्टियों में  मै मामा के यहाँ ही रहता था | मुझे वैसे तो मामा से बहुत डर लगता था लेकिन मामा  के यहाँ मजा भी बहुत आता था | मामा के यहाँ आनंद ही आनंद था | 

गुलाबबाग जाना, दिन में कुल्फ़ी के लुफ्त उठाना, टीवी पर वीडियो गेम खेलना, शाम को छत पर क्रिकेट खेलना, पतंग उड़ाना, लल्लू राम की कचोरी खाना, रात को नाना के साथ घूमने जाना और तारामल की दुकान पर दूध पीना, रबड़ी खाना आदि आदि|  

नाना और मामा ने हमको बचपन में बहुत मजे कराये |  हमारा बचपन बहुत अच्छा निकला | 

इन्ही गर्मी की छुट्टियों में एक मजा था रोज सुबह मामा हमको तैराकी सिखाने के लिए फतहसागर लेकर जाते थे | रोज सुबह हमको जल्दी उठा देते थे फिर स्कूटर पर फतहसागर लेकर जाते थे | साथ में लेते थे टायर का टयूब और रस्सी | 

हम सब बच्चो को एक एक टयूब पहनाकर पानी में फेंक देते थे | हम वहाँ तैरना तो नहीं सीखते खाली पानी में खेलते थे एक दूसरे को पकड़ना | फिर मामा निचे से आकर हमको निचे खींच लेते थे  और डुबकी लगवा देते | फिर धीरे धीरे रस्सी से बांधकर हमको तैराकी सिखाते | लेकिन हमको तो सिखने से ज्यादा तो पानी में टयूब लगाकर खेलने में मजा आता था |  लेकिन धीरे धीरे मुझे तैराकी सीखना अच्छा लगने लगा और हाथ पैर चलाना मामा ने आखिरकार सीखा ही दिया | इस तरह से थोड़ी तैराकी मामा ने खुद ही सीखा दी थी | 


Comments

Popular posts from this blog

मामाजी की कुछ अविस्मरणीय यादें

     Playing Benjo in the NCC Cultural Event NCC Parade Participated in the Delhi Republic Day Parade

VCR

यह बात उस समय की है | जब CD Player या फिर DVD Player का चलन नहीं था उस समय चलता था VCR VCR, एक बड़ा सा 6-7 किलो का भारी भरकम एक इलेक्ट्रॉनिक बक्सा होता था जिसमे रील वाली बड़ी वीडियो कैसेट लगती थी | मामाजी छुट्टियों में या फिर रविवार को बड़ा बक्सा थैले में स्कूटर के आगे रखकर लेकर आते थे | तो पता चल जाता था की आज VCR किराये पर आया हैं | आज हम पुरे दिन टीवी देख सकते है | इसका सेटअप करना और चलाना भी काफी मुश्किल होता था | शुरुआत के एक - दो घंटे तो सेटअप में ख़राब हो जाते थे कुछ कैसेट चलती फिर रील खर खर करती हुई अंदर हेड में अटक जाती फिर मामाजी वीसीआर खोलकर उलझी हुई रील को पैंसिल से गुमा गुमा कर वापिस सही से लगाते थे और रिमोट से आगे पीछे करते थे |  फिर सेटअप सही से होने के बाद टीवी पर वीडियो देखने का सिलसिला शुरू होता था | पहले शुरुआत होती थी शादियों के कैसेट्स से मामा की शादी की कैसेट, फिर मौसी की शादी की कैसेट | शादियों की कैसेट देख देखकर हम तो बोर हो जाते थे क्योकि बड़े लोग बार-बार पीछे कर करके देखते और हमारा कीमती समय खराब करते थे यू...

टूथब्रश

मामाजी का टूथब्रश से बहुत लगाव था | मामाजी दिन में खाना खाने के बाद और रात को खाना खाने के बाद टूथब्रश जरूर करते थे | ये उनकी आदत में था | टूथब्रश से जुड़ा एक किस्सा याद आ रहा है | मेरे दसवीं बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे | दसवीं बोर्ड के एग्जाम पेपर का टाइम दिन का रहता था| दिन में 3 बजे से पेपर शुरू होता था | और मेरा एग्जाम सेंटर गवर्नमेंट स्कूल अम्बामाता में आया था | मामा मुझे एग्जाम सेंटर पर छोड़ने के लिए लंच टाइम पर आते थे | यह सच में मेरे लिए बड़ी बात थी क्योंकि अपने काम को बीच में छोड़कर मुझे सेंटर पर छोड़ने के लिए आते थे कई बार में बोलता भी था की में ऑटो में चला जाऊंगा लेकिन वो कहते थे आते समय ऑटो में आ जाना | जाते समय कहा ऑटो के चक्कर में पड़ेगा | एक बार मामा ऑफिस से आने में थोड़ा लेट हो गए तो आते ही फटाफट खाना खाया फिर जल्दी जल्दी बात करते हुए ब्रश पर पेस्ट लगाके दन्त मंजन करने लगे | लेकिन जैसे ही पेस्ट मुँह में गया तो बोला की ये पेस्ट को क्या हो गया ये इतना कड़वा क्यों लग रहा? फिर फटाफट मुँह धोने लगे ध्यान से देखा तो पता चला की जल्द बाज़ी में उन्होंने टूथ पेस्ट की बजाय...