Skip to main content

मामा गए दिल्ली

मामा तीन चार महीने में एक बार दिल्ली जरूर जाते थे | घूमने फिरने नहीं बल्कि उनके काम के सिलसिले में | उनका काम था गांव गांव जाकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर होलसेल में सामान बेचना | इसके लिए वो दिल्ली से सामान लेकर आते थे |   

एक बार जाते तो दो से तीन दिन में आते थे | स्कूल के समय तो ज्यादा कुछ अंतर नहीं होता था लेकिन जब गर्मी की छुट्टियाँ हो और मामाजी दिल्ली जा रहे है तो पूरे दिन का शेड्यूल हमारे हिसाब से होता | ना टाइम पर उठना ना टाइम सोना | ना टाइम पर खाना खाना | 

पास में ही वीडियो गेम और केसीटे बेचने  वाले अंकल की दूकान थी उनसे अच्छी जान पहचान भी हो गयी थी रात को जब वो दूकान बंद कर रहे होते तो उनके वहा जाते और नयी वीडियो गेम की कैसेट लेके आ जाते और बोलते सुबह दूकान खुलते समय ही वापस कर देंगे |  फिर रात भर बारी बारी से नंबर लगाकर गेम खेलते | आदमी मरता तो दुसरे को चांस मिलता | और सुबह कैसेट वापस | वो भी क्या मजे थे कौन गेम में कितनी आगे तक पहुँचता है | यही हमारे जीवन का बहुत बड़ा लक्ष्य था |  


वैसे तो वीडियो गेम भी मामा ही लेके आये थे | वीडियो गेम क्या हर सुख सुविधा की चीज़ मामा की ही देन थी | वीडियो गेम, खिलोने, कैरम बोट, बैटमिन्टन, वॉकमैन, रेडियो आदि आदि 

जब भी मामा दिल्ली जाते तो वहा से सबके लिए कुछ न कुछ लाते | कभी नयी ड्रेस, कभी हाथ वाला वीडियो गेम, कभी कोई खिलोने और कभी सबके लिए वाटरप्रूफ वाली नंबर वाली घड़ियाँ जिनमे लाइट भी लगती थी | काटे वाली घड़ी देखना आता तो नहीं था इसलिए नंबर वाली घड़ियाँ |  



शान से घड़ी पहनते और दूसरे को जलाते और दूसरे दोस्तों को बोलते की ये अलग घड़ी  है मेरे मामा दिल्ली  से लेके आये हैं | इसमें लाइट भी लगती हैं इसमें रेडियम भी है | रात में चमकती भी है पानी में डालो तो कुछ नहीं होता इसको | बहुत ही स्पेशल घड़ी है | 

सच में वो नंबर वाली घड़ियाँ स्पेशल ही होती थी जिसको हम रात को भी पहन कर सोते थे | 

Comments

Popular posts from this blog

मामाजी की कुछ अविस्मरणीय यादें

     Playing Benjo in the NCC Cultural Event NCC Parade Participated in the Delhi Republic Day Parade

VCR

यह बात उस समय की है | जब CD Player या फिर DVD Player का चलन नहीं था उस समय चलता था VCR VCR, एक बड़ा सा 6-7 किलो का भारी भरकम एक इलेक्ट्रॉनिक बक्सा होता था जिसमे रील वाली बड़ी वीडियो कैसेट लगती थी | मामाजी छुट्टियों में या फिर रविवार को बड़ा बक्सा थैले में स्कूटर के आगे रखकर लेकर आते थे | तो पता चल जाता था की आज VCR किराये पर आया हैं | आज हम पुरे दिन टीवी देख सकते है | इसका सेटअप करना और चलाना भी काफी मुश्किल होता था | शुरुआत के एक - दो घंटे तो सेटअप में ख़राब हो जाते थे कुछ कैसेट चलती फिर रील खर खर करती हुई अंदर हेड में अटक जाती फिर मामाजी वीसीआर खोलकर उलझी हुई रील को पैंसिल से गुमा गुमा कर वापिस सही से लगाते थे और रिमोट से आगे पीछे करते थे |  फिर सेटअप सही से होने के बाद टीवी पर वीडियो देखने का सिलसिला शुरू होता था | पहले शुरुआत होती थी शादियों के कैसेट्स से मामा की शादी की कैसेट, फिर मौसी की शादी की कैसेट | शादियों की कैसेट देख देखकर हम तो बोर हो जाते थे क्योकि बड़े लोग बार-बार पीछे कर करके देखते और हमारा कीमती समय खराब करते थे यू...

टूथब्रश

मामाजी का टूथब्रश से बहुत लगाव था | मामाजी दिन में खाना खाने के बाद और रात को खाना खाने के बाद टूथब्रश जरूर करते थे | ये उनकी आदत में था | टूथब्रश से जुड़ा एक किस्सा याद आ रहा है | मेरे दसवीं बोर्ड के एग्जाम चल रहे थे | दसवीं बोर्ड के एग्जाम पेपर का टाइम दिन का रहता था| दिन में 3 बजे से पेपर शुरू होता था | और मेरा एग्जाम सेंटर गवर्नमेंट स्कूल अम्बामाता में आया था | मामा मुझे एग्जाम सेंटर पर छोड़ने के लिए लंच टाइम पर आते थे | यह सच में मेरे लिए बड़ी बात थी क्योंकि अपने काम को बीच में छोड़कर मुझे सेंटर पर छोड़ने के लिए आते थे कई बार में बोलता भी था की में ऑटो में चला जाऊंगा लेकिन वो कहते थे आते समय ऑटो में आ जाना | जाते समय कहा ऑटो के चक्कर में पड़ेगा | एक बार मामा ऑफिस से आने में थोड़ा लेट हो गए तो आते ही फटाफट खाना खाया फिर जल्दी जल्दी बात करते हुए ब्रश पर पेस्ट लगाके दन्त मंजन करने लगे | लेकिन जैसे ही पेस्ट मुँह में गया तो बोला की ये पेस्ट को क्या हो गया ये इतना कड़वा क्यों लग रहा? फिर फटाफट मुँह धोने लगे ध्यान से देखा तो पता चला की जल्द बाज़ी में उन्होंने टूथ पेस्ट की बजाय...